हिंदू संगठनों ने पार्को में पकड़े जोड़े, दी समझाइश

*वेलेंटाइन डे*

ग्वालियर। वेलेंटाइन डे मनाने पार्कों में पहुंचे युवक-युवतियों के खिलाफ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया और जो जोड़े इसे मना रहे थे, उन्हें समझाइश देकर भारतीय संस्कृति मनाने की समझाइश दी। अभियान में दंबग हिंदू सेना संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी सिकरवर और प्रदेश सलाहकार संजय जाधव सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहे। पुलिस प्रशासन भी आज एलर्ट मोड पर रहा। पार्कों में पुलिस चौकस रही।

शुक्रवार सुबह से ही हिंदू संगठनों के सदस्य किला, फूलबाग सहित नेहरू पार्क और छत्री पर पहुंचे, जहां पर नेहरू पार्क में दो जोड़े वेलेंटाइन डे मना रहे थे। हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाया और भारतीय संस्कृति अपनाने की समझाइश दी, जिसके बाद दोनों जोड़े माफी मांग कर रवाना हो गए।

इसके बाद कार्यकर्ता छत्री पहुंचे तो यहां पर एक जोड़ा रील बनाने के नाम पर अश्लील हरकतें कर रहे थे, जिन्हें भी कार्यकर्ताओं ने समझाइश दी और उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद यह जोड़ा ऐसी रील नहीं बनाने का आश्वासन देकर चला गया।

Next Post

बाइक ने कुचला, युवक की मौत

Sat Feb 15 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत माध्यमिक शाला ग्राम डूंडी के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने युवक को कुचल दिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार लोधी निवासी ग्राम बल्हवारा ने सूचना दी कि रात्रि लगभग 9-30 बजे उसके […]

You May Like