खातेगांव विद्यासागर स्कूल की छात्रा भव्या ने मारी बाजी,12 वी की परीक्षा में 475 अंक अर्जित कर प्रदेश में पाया 9 वा स्थान 

——————————–

अनिल उपाध्याय

खातेगांव

 

खातेगांव के श्री विद्यासागर स्कूल की छात्रा भव्या पिता संजय राठी ने बारहवीं एमपी बोर्ड की परीक्षा में वाणिज्य विषय में 475 अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नवां स्थान हासिल किया है। भव्या कन्नौद की रहने वाली है। पिता संजय राठी दवाई व्यवसायी हैं और मां प्रीति राठी गृहणी।

 

विद्यासागर स्कूल के संचालक राजीव गंगवाल एवं डायरेक्टर रूबी गंगवाल ने भव्या को जैसे ही मेरिट लिस्ट में आने की जानकारी दी,जिसके बाद भव्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भव्या ने बताया कि अच्छे अंक लाने के लिए पूरे साल कन्सिसटेन्सी के साथ पढ़ाई की। कितने घण्टे पढ़ना है ऐसा कुछ तय नहीं किया। भव्या किसी अच्छे कॉलेज से बीबीए करने के साथ सीए/सीएस करना चाहती हैं। भव्या को डांसिंग का शौक है। भव्या अपनी इस कामयाबी का श्रेय टीचर्स और पेरेंट्स को देती हैं।

———

फोटो:छात्रा भव्या पिता संजय राठी

Next Post

10th में मप्र में आई मेरिट में  जोबिया शेख पिता सादिक शेख 500 में से 485 नम्बर 

Wed Apr 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email देवास 97 % उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा जोबिया के पिता सादिक शेख जाने माने वकील है । जोबिया का सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का है। बचपन से ही पढ़ाई में विशेष रुचि रखती है और नियमित […]

You May Like