परिवार के साथ समय बिताके मिटाई चुनावी थकान

दिनेश ने सपरिवार किया भोजन, आशीष रिश्तेदारों संग निकले घूमने
 
 जबलपुर: लोकसभा चुनाव के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार की थकान परिवार के संग समय बिताकर मिटाई है। दोनों प्रमुख प्रत्याशी पूरी तरह पारिवारिक नजर आए। भाजपा के आशीष दुबे सुबह थोड़ा लेट उठे जिसके बाद उन्होंने परिवार के साथ फुर्सत के पल में उनकी धर्मपत्नी, बड़े भाई साहब, भाभी एवं बच्चों के साथ समय व्यतीत किया है। फिर चुनाव में सहयोग करने आए रिश्तेदारों के साथ शहर से लगे पर्यटन स्थल निकल गए।  वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने पूरा समय घर पर दिया। लंबे समय के बाद वे पूरे परिवार के साथ भोजन किया। इस दौरान सभी से बातें कीं। प्रत्याशियों के अलावा  कार्यकर्ता भी आराम के मूड में नजर आए थे। भाजपा-कांग्रेस-दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं का सबेरा आज देरी से हुआ। प्रत्याशियों के परिजनों, मित्रों, पार्टीजनों के चेहरे पर भी  रिलेक्स के भाव दिखे। प्रचार के दिनों सहित आम दिनों में सुबह बजे ही फ्रेश नजर आने वालों की आंखे दोपहर 12 बजे भी उनींदी थी।
कार्यकर्ताओं एवं जनता के प्रति किया आभार व्यक्त
भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर काम करती है एवं प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरे प्राण-प्रण, मनोयोग से चुनाव में मेहनत करते हुए घर-घर जाकर अपनी भूमिका का निर्वहन किया भाजपा परिवार के सभी कार्यकर्ताओ की मेहनत से एवं जनता के आशीर्वाद से जबलपुर संसदीय क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे ऐसा विश्वास है।  आशीष दुबे ने संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां
जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां। ये कहना था कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव का। उनसे जब पूछा गया कि अब क्या करना है, तो उन्होंने उक्त गाने की लाइन गुनगुना दी। उन्होंने कहा कि जबलपुर और जबलपुर के लोग ही उनके लिए सबकुछ हैं। अपनों से मिलना-जुलना लगा रहेगा, फिर पार्टी जहां भेजना चाहेगी चले जाएंगे।

Next Post

युवक ने घर में घुसकर नाबालिक लड़की से की छेड़छाड़

Sun Apr 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी फरार सिंगरौली : माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रजमिलान में अकेली नाबालिक लड़की के साथ एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करते हुए युवती […]

You May Like