ग्वालियर: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के आगमन पर भाजपा नेता डॉ. दिलीप समाधिया के नेतृत्व में नदी गेट पर भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा भेंट करते हुए अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
उनके साथ मंच पर भाजपा के जिला मंत्री शैली शर्मा मौजूद थे। स्वागत करने वालों में पराग शर्मा, स्पर्श शर्मा, विपिन समाधिया, रोहित पंडित, डॉ. गौरव शर्मा, पुष्पेश, दिनेश, शुभम, गौरव मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
