भाजपा में आए बोहरा समाज के सदस्य

अतिथियों ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर ग्रहण कराई सदस्यता

 

बड़वानी, (नवभारत)।

बोहरा समाज के कई सदस्यों ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर जिला भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनको अतिथियों ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेन्द्र गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करते समय खरगोन-बड़वानी लोकसभा के सांसद एवं प्रत्याक्षी गजेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले, नगर मंडल अध्यक्ष मिथुन यादव, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आदिल तिगाले, वार्ड नंबर 19 पार्षद कौसर मंडवाड़ा व कार्यलय मंत्री राजेन्द्र सोनी उपस्थित थे।

इस अवसर पर गजेंद्र सिंह पटेल एवं कमलनयन इंगले ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में विकास के अनगिनत कार्य हुए। साथ ही देश के हर तबके के लोगों को शासन की कई जनहितैषी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, भाजपा जो वादे करती है उसे पूरा करती है। इसी का परिणाम है कि आज देश के हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहा है और भाजपा के प्रति आमजनों का विश्वास बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदीजी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से वापस सरकार बनाएगी तथा इस बार 400 पार का आंकड़ा छुएगी।

इन्होंने की सदस्यता ग्रहण

बोहरा समाज के मुस्तफा आदिल, मुस्तफा सोदूल, युसूफ तारमल, शब्बीर मुंशी, मोहम्मद सैफी, सैफुद्दीन सैफी, हुसैन मंडवाड़ा, बुरहानुद्दीन बादशाह, अली असगर, अली असगर फखरूद्दीन, हुजेफा हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं को अतिथियों ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

Next Post

प्रदेश के टॉप-4 में तापमान, स्कूलें सुबह ही लगेंगी

Fri Apr 19 , 2024
  नवभारत न्यूज खंडवा। निमाड़ का यह शहर गर्मी और तपन के मामले में प्रदेश के टॉप 4 की श्रेणी में आ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री से नीचे नहीं उतरा। यही वजह है कि प्रशासन ने स्कूलों की […]

You May Like