ग्वालियर में भाजपा जिलाध्यक्ष होल्ड पर रहेगा, गुटबाजी बना कारण

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की बयार में ग्वालियर में अभी नया जिलाध्यक्ष नहीं मिल पायेगा। सूत्रों के मुताबिक भाजपा में नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होल्ड पर रहेगी। बाद में बड़े नेताओं की आपसी सहमति बनने के बाद ही जिलाध्यक्ष की घोषणा की जायेगी।

वैसे ग्वालियर में जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी के सभी बड़े नेता अपने अपने समर्थक की ताजपोशी के लिये लगे हैं। ऐसे में पार्टी में अंदरूनी विवाद न गहरा जाये, इसी कारण अब संगठन के आला नेता ग्वालियर जिलाध्यक्ष की घोषणा को होल्ड पर रखेंगे। बताया जाता है कि प्रदेश के जिन जिलों में विवाद की स्थिति या संभावना बन रही है, वहां भी भाजपा जिलाध्यक्ष होल्ड पर रखे जा सकते हैं।

वैसे ग्वालियर में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये जयप्रकाश राजौरिया से लेकर रामेश्वर भदौरिया, पारस जैन, उपेन्द्र सिंह बैस, कनवर मंगलानी, विनय जैन, शैलेन्द्र बरूआ, आशीष अग्रवाल आदि के नाम तेजी से संगठन के सामने उभरकर आये हैं। ऐसी संभावना है कि इन पर एक नाम में सहमति बन गई तो ठीक हैं नहीं तो वर्तमान जिलाध्यक्ष अभय चौधरी को कुछ समय और मिल जायेगा।

Next Post

मुख्यमंत्री ने रीवा की बेटी की सुनी समस्या, कलेक्टर ने कहा अतिथि विद्वान की सेवा समाप्त कर प्रभारी प्राचार्य को दिया नोटिस

Sat Jan 4 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 4 जनवरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के आवेदकों की समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन का अभियान सभी जिलों में चलाये. सिकिल सेल एनेमिया से पीडि़त सभी रोगियों […]

You May Like