हिट एंड रन: बेकाबू कार ने मासूम को रौंदा, मौत

पनागर ग्राम बरौदा में हुआ दर्दनाक सडक़ हादसा

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बरौदा में एक बेकाबू कार ने घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में मासूम कई फीट दूर जाकर उछला और उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक बरौदा निवासी रंजीत पटेल किसान है और उनका इकलौता बेटा  कृष्ण देवराज पटेल चार वर्ष का शाम को जब घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान  कार क्रमांक एमपी 20 जेडएम 7129 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और मासूम कई फीट दूर तक जाकर उछलने के बाद गिर गया और दम तोड़ दिया।

इकलौता बेटा था कृष्ण, पसरा मातम

वंश की चाह ऐसी होती है कि इसके लिए दंपत्ति दुआएं करने के साथ मन्नते मांगते है ऐसी ही मन्नत दंपत्ति रंजीत और नेहा ने मांगी थी जिन्हें सालों बाद कृष्ण के रूप में इकलौता बेटा मिला। जिसके बाद से परिवार की खुश्यिों का ठिकाना नहीं था। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि  उनका हसता खेलता बेटा दुनिया को अलविदा कह गया है।

कोतवाली में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

विदित हो कि कोतवाली थाना अंतर्गत उखरी मेंं भी पांच नवम्बर को ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमेें अग्रवाल दंपत्ति के तीन वर्षीय पुत्र यश की तेज रफ्तार कार ने जान ले ली थी। इस हादसे के बाद जमकर बवाल भी मचा था।  कोतवाली थाने का घेराव होने के साथ गुस्साएं लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था।

इधर कार का तांडव: दो की मौत, चार घायल

विजय नगर थाना अंतर्गत एसबीआई चौक में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने तांड़व मचाते हुए एक कार को टक्कर मारने के बाद सडक़ किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन को चोटें आ गई। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया था। बाद मेें सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।

टीआई वीरेन्द्र पवार ने बताया कि  एसबीआई चौक में शुक्रवार शाम 7 बजे कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 1572 के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार से चलाते पहले सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारी इसके बाद सडक़ किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिस कार को टक्कर लगी थी उसका चालक भी घायल हो गया। हादसे में दीपा कुशवाहा, रवि शंकर दुबे, मुन्नी बाई सेन, अनेन्द्र सिंह, मोहित शर्मा, वैशालीनामदवे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया  जहां  मुन्नी सेन और  रावि शंकर दुबे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त करते हुए आरेापी चालक संजय की तलाश करते हुए उसे भी पकड़ लिया है।

Next Post

लोक कलाकारों ने बिखेरी लद्दाख की समृद्ध संस्कृति

Sat Jan 4 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like