जिले में अब तक सवा 9 लाख क्विंटल की हुई खरीदी

15 लाख क्विंटल खरीदी का है लक्ष्य

सिंगरौली:जिले के 48 धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक करीब 9 लाख 20 हजार क्विंटल खरीदी की जा चुकी है। हालांकि अभी 23 जनवरी तक धान खरीदी के लिए तिथि तय है।गौरतलब है कि जिले के 48 धान उपार्जन केन्द्रों में जोर-शोर के साथ खरीफ सफल 2024 धान का उपार्जन किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अभी तक 9 लाख 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है और अभी 23 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जाएगा। यहां बताते चले की जिले में इस वर्ष 15 लाख क्विंटल धान खरीदी के लिए लक्ष्य रखा गया है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस बार धान की पैदावार कई वर्षो के तुलना में बेहतर है। इसीलिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल किये जाने की पूरी संभावना है।

Next Post

द़ कोरिया में विमान दुर्घटना में 85 लोगों की मौत

Sun Dec 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सोल 29 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार को हुई विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई। योनहाप समाचार एजेंसी ने अग्निशमन एजेंसी के हवाले से बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन