बीजेपी के रायसुमारी हुई पूरी, डेढ़ दर्जन ने अध्यक्ष के लिए किया दावेदारी

पदाधिकारियों के आगे-पीछे परिक्रमा करते रहे दावेदार, पार्टी के गाईड लाईन से कई दावेदार रह गये हक्केबक्के

सिंगरौली : सिंगरौली अध्यक्ष पद के लिए आज दिन गुरूवार की दोपहर काफी गहमा-गहमी के बीच रायसुमारी पूरी हो गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए करीब डेढ़ दर्जन ने दावेदारी जताई है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारो ने पदाधिकारियों के आगे-पीछे परिक्रमा करते नजर आये।गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए इन दिनों राजनैतिक सरगमियां तेज हैं। इस कड़ाके की ठण्ड में भी राजनैतिक फिजा गरम है।

भाजपा में इन दिनों जिलाध्यक्ष पद को लेकर काफी गहमा-गहमी का माहौल है। आज दिन गुरूवार को जिला बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए रायसुमारी आयोजित की गई। जहां बीजेपी के चुनाव प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक रामलाल रौतेल ने सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश एवं जिला प्रतिनिधि सदस्य, ननि अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, मेयर, सीडाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व सीडाध्यक्ष, पूर्व मेयर, मण्डल अध्यक्ष एवं पूर्व मण्डल अध्यक्षो से रायसुमारी की गई। रायसुमारी में तीन प्रमुख नामो के साथ-साथ महिला एवं एससी के लिए भी रायसुमारी ली गई। पार्टी में ज्यादातर चर्चाएं हैं इस बार ब्राम्हण को मौका मिल सकता है।
अब भोपाल से होगी घोषणा
जानकारी के अनुसार आज काफी गहमा-गहमी के बीच रायसुमारी हुई। हालांकि दावेदार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी दावेदारी जताया है। पार्टी के लिए अध्यक्ष पद निर्वाचन के लिए तय गाईड लाईन के अनुसार इस बार 60 पार उम्र दराज पदाधिकारियों को यह पद नही मिलेगा और वर्तमान तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भी दावेदार नही हो सकते। इसके लिए मौजूदा जिले में जो पदाधिकारी हैं। उन्ही को दावेदारी करना था। किन्तु कई अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी दावेदारी की है। अब यही दावेदार भोपाल दौड़ लगाएंगे तथा अब गेंद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भोपाल के पाले में चल गई है।

Next Post

वाद-विवाद करने पर अमादा युवक पहुंचा जेल

Fri Dec 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिंगरौली :पुलिस अधीक्षक के निदेश में चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ शंकर मार्केट जयंत में आम लोगों से वाद विवाद करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन