कांग्रेस ने देश को जोड़ा, भाजपा देश को तोड़ रही है: कमलेश्वर

नवभारत न्यूज

सीधी 13 अप्रैल। सीधी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने आज चितरंगी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस ने देश को जोड़ा है, भाजपा देश को तोड़ रही है। यह चुनाव महत्वपूर्ण है जो भारत की दिशा और दिशा तय करेगा।

श्री पटेल ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है। इतिहास गवाह है किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मजबूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा। जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था।

००

कुछ उद्योगपतियों को बनाया जा रहा अमीर

केन्द्र सरकार कुछ उद्योगपतियों को देश की संपत्ति देकर उन्हें अमीर बना रही है, वहीं मध्यवर्गीय व गरीब और गरीब बनता जा रहा है। राष्ट्र की संपत्ति देश की धरोहर है जिसे देने का अपराध भाजपा की सरकार कर रही है। 15 दिन तक ट्रेनों को बंद कर दिया जाता है वहीं उद्योगपति अडानी और अंबानी के छूट है।

००

राहुल गांधी ने अनीति के विरूद्ध किया शंखनाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश का भ्रमण कर नागरिकों के साथ हो रहे अत्याचार, शोषण एवं अनीति के विरुद्ध शंखनाद कर जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी पंच न्याय को लागू कर युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय व श्रमिक न्याय के लिए कार्य करेगी।

००००००००००००००००

Next Post

भाजपा सांसदों ने सीधी लोकसभा क्षेत्र की हमेशा उपेक्षा की- अजय 

Sat Apr 13 , 2024
-पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा   नवभारत न्यूज सीधी/सिंगरौली 13 अप्रैल।पिछले तीन चुनाव से सीधी लोकसभा से भाजपा के सांसद चुने जाते रहे हैं लेकिन किसी ने भी यहाँ की आवाज दिल्ली तक नहीं पहुंचाई| सीधी हमेशा उपेक्षित ही रहा| यह बातें कांग्रेस […]

You May Like