बिरसा मुंडा की जयंती पर यादव ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल, 15 नवंबर (वार्ता) आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी काे शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है, “जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाकर मातृभूमि की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन एवं सभी जनजातीय भाई बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा है, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मनाया जा रहा गौरव दिवस जनजातीय समाज की परंपराओं एवं विरासत का सम्मान करने के साथ देशवासियों को गौरवशाली इतिहास एवं शौर्य गाथाओं के साथ मां भारती के प्रति उनके समर्पण की पहचान करा रहा है। जनजातीय आदर्शों एवं मूल्यों को संजोए रखने के लिए सदैव स्मरणीय जननायक बिरसा मुंडा जी के पथ पर चलकर हमारी मध्यप्रदेश सरकार निरंतर जनजातीय समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और अनेक राजनेताओं ने भी बिरसा मुंडा जयंती पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Next Post

पापुआ न्यू गिनी के कोकोपो में 6.7 तीव्रता का भूकंप

Fri Nov 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हांगकांग, 15 नवंबर (वार्ता) पापुआ न्यू गिनी के कोकोपो में शुक्रवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 0528 बजे कोकोपो, पापुआ न्यू गिनी के 112 किमी […]

You May Like

मनोरंजन