एनपीपी ने श्रीलंका में नवंबर संसदीय चुनाव से पहले पहली स्थानीय चुनाव जीत हासिल की

कोलंबो, 27 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) ने शनिवार को हुए एल्पिटिया स्थानीय सरकार के चुनाव में जीत हासिल की।

चुनाव आयोग के अनुसार उसने उपलब्ध 28 सीटों में से 15 सीटें हासिल कीं। एनपीपी को कुल पड़े 36,305 वैध मतों में से 17,295 वोट मिले।

श्रीलंका में 14 नवंबर को संसदीय चुनाव होने हैं। चुनाव की शुरुआत करने वाली एल्पिटिया पहली स्थानीय सरकार है।

गौरतलब हैै कि 21 सितंबर के राष्ट्रपति चुनाव में दिसानायके के मुख्य प्रतिद्वंद्वी साजिथ प्रेमदासा के नेतृत्व वाली समागी जन बालवेगया 7,924 वोटों के साथ छह सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रहीं।

Next Post

रूसी सेना ने आज़ोव सागर के सात क्षेत्रों में 51 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट

Sun Oct 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मॉस्को, 27 अक्टूबर (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रूस के सात क्षेत्रों और आज़ोव सागर के ऊपर 51 यूक्रेनी ड्रोनों को कल देर रात नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like

मनोरंजन