दिग्विजय पर भाजपा का आरोप : महिलाओं के लिए भद्दे शब्द उपयोग किए

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पदयात्रा में चल रहे एक वीडियो को लेकर उन पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर इसको लेकर लिखा है, साथ ही चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि इसका संज्ञान लेकर इस पर आवश्यक कार्रवाई करें।

उन्होनें लिखा कि सोशल मिडिया पर चल रहे इस वीडियो के पीछे लगे बैनर से स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह वीडियो दिग्विजय सिंह की पदयात्रा के दौरान का है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए टंचमाल जैसे भद्दे शब्द उपयोग करने वाले दिग्विजय सिंह चुनावी प्रचार में भीड़ जुटाने नीचता पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि बेशर्मी के बल पर कांग्रेसी मनचली भीड़ चाहे जितनी जुटा ले परंतु कांग्रेस मुक्त मध्यप्रदेश होने से नहीं रोक सकते हैं। अग्रवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह के शर्मनाक कृत्यों से दिग्विजय सिंह समेत पूरी कांग्रेस ने फिर एक बार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार तार किया है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि संज्ञान लेकर इस पर कार्रवाई करें।

Next Post

कर्नाटक के लोगों को भ्रमित कर रही केंद्र सरकार: सिद्दारामैया

Sun Apr 7 , 2024
बेंगलुरु, 07 अप्रैल (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारामैया ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) फंड के में देरी को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और निर्मला सीतारमण पर समय पर निर्णय लेने से बचने और भ्रामक बयानों से जनता को भ्रमित […]

You May Like