सिवनी में बाघ के हमले से युवक की मौत

सिवनी, 20 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गयी।

वन विभाग सूत्रों के अनुसार दक्षिण सामान्य वन मंडल के खवासा के ग्राम चिखली में दोपहर में बाघ के हमले से एक 22 वर्षीय युवक आदित्य की मौत हो गई।

दक्षिण सामान्य वन मंडल की डीएफओ एच. एच. मिश्रा ने बताया कि इस घटना के बाद अमला मौके पर पहुंच गया तथा ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि वे अकेले जंगल की ओर ना जाये। वही मृतक के परिजनों को शासन की योजना अनुसार 08 लाख का चेक दिया गया है।

बताया गया कि आदित्य चावरे (22) निवासी ग्राम चिखली जोकि गांव के जंगल में भैंस चराने गया हुआ था। इस दौरान युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस घटना में युवक आदित्य की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर अब जांच में जुटी हुई है।

Next Post

उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी:कुशवाहा

Sun Oct 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर, 20 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी बढ़ावा दिए जाने की अत्यधिक आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि […]

You May Like

मनोरंजन