पाकिस्तान के बलूचिस्तान सुरक्षा बलों ने दो आंतकवादियों को मार गिराया

इस्लामाबाद, (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के एक अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।

पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि सैनिकों ने शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर प्रांत के पंजगुर जिले में एक अभियान चलाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के दौरान हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक जखीरा भी बरामद किया।

Next Post

सीईएलएसी देश मैक्सिकन दूतावास हमले पर तत्काल बैठक करेंगे

Sun Apr 7 , 2024
तेगुसिगाल्पा, 07 अप्रैल (वार्ता) होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने कहा कि लैटिन अमेरिकी एवं कैरेबियाई राज्यों का समुदाय (सीईएलएसी) इक्वाडोर में मैक्सिकन दूतावास पर हुए हमले पर चर्चा करने के लिए संगठन के शासी निकाय और सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ विशेष बैठकें आयोजित करेगा। शनिवार रात […]

You May Like