काहिरा, 18 मार्च (वार्ता) इजरायली सेना ने गाजा में विभिन्न स्थानों पर हवाई हमले किये हैं जिसमें कम से कम 326 लोग मारे गये और सैकड़ों अन्य घायल हो गये। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग ने आज प्रेस बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, पिछली रिपोर्टों में बताया […]

इस्लामाबाद 18 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने मंगलवार को कहा कि जाफर एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू होगा। इस्लामाबाद में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि बलूचिस्तान में ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्रोन […]

कोलंबो 18 मार्च (वार्ता) श्रीलंका सरकार स्वास्थ्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और विदेशी मुद्रा अर्जित करने की पहल के तहत पर्यटक क्षेत्रों में सरकार संचालित पश्चिमी और आयुर्वेदिक अस्पतालों में सशुल्क सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव अनिल जसिंघे ने मंगलवार को अपने […]

यरूशलेम, 18 मार्च (वार्ता) इज़रायली टैंकों ने खान यूनिस प्रांत के पूर्व में स्थित अबासन शहर के पूर्वी इलाकों में भारी गोलाबारी की। अल जजीरा ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के एक बयान के अनुसार इज़रायल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर […]

मेक्सिको सिटी, 18 मार्च (वार्ता) होंडुरास के रोआटान द्वीप से उड़ान भरते ही एक छोटा विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। होंडुरास के बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्री, ओक्टावियो पिनेडा ने बताया कि विमान में 15 यात्री और तीन चालक दल के सदस्य […]

खार्तूम, 18 मार्च (वार्ता) सूडान की राजधानी खार्तूम के उत्तर में ओमदुरमान शहर में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) की गोलाबारी में दो बच्चों सहित कम से कम सात नागरिक मारे गए। खार्तूम राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में […]

दमिश्क/यरूशलम, 18 मार्च (वार्ता) इजरायली लड़ाकू विमानों ने सोमवार को दक्षिणी सीरिया के दारारा में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर हवाई हमलों की एक श्रृंखला शुरू की, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। सीरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। […]

गाजा, 18 मार्च (वार्ता) इजरायली सेना ने गाजा में विभिन्न स्थानों पर हवाई हमलों में कम से कम 310 फिलिस्तीनियों को मार डाला और दर्जनों को घायल कर दिया। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को प्रेस बयान में यह जानकारी दी। कार्यालय ने प्रेस बयान में कहा कि […]

वाशिंगटन, 18 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रिपब्लिक एयरवेज के कार्यकारी अधिकारी ब्रायन बेडफोर्ड को ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के बीच हुई टक्कर के बाद संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) का नेतृत्व करने के लिए नामित करने की घोषणा की। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया […]

याउंडे, 18 मार्च (वार्ता) कैमरून के अशांत एंग्लोफोन क्षेत्रों उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में झड़पों में सोमवार को कम से कम पांच लोग मारे गए। सुरक्षा और स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में संदिग्ध अलगाववादी लड़ाकों ने क्षेत्र की राजधानी बुएआ में […]