इस्लामाबाद, 30 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सेना के मुख्यालय के निकट मंगलवार को हुए एक जोरदार बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये । अस्पताल और बचाव दल के लोगों ने यह जानकारी […]

क्विटो, 30 सितंबर (वार्ता) इक्वाडोर के इम्बाबुरा प्रांत में सप्ताहांत में हुयी हिंसक घटनाओं की सरकार ने जोरदार निंदा करते हुये सोमवार को कहा कि विरोध प्रदर्शनों के रूप में की गई ये गतिविधियां शांतिपूर्ण नहीं हैं। गौरतलब है कि उन हिंसक घटनाओं में एक नागरिक की मौत हो गयी […]

वाशिंगटन, 30 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से दायर मुकदमे में समझौता करने के लिये वीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने 2.45 करोड़ रुपये चुकाने पर सहमति बनायी है। श्री ट्रम्प ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दी है। ट्रुथ पर श्री ट्रंप ने लिखा […]

संयुक्त राष्ट्र, 30 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आम बहस सोमवार को संपन्न हो गयी। महासभा की अध्यक्ष एनालेना बैरबॉक ने अपने समापन भाषण में कहा कि आम बहस में संयुक्त राष्ट्र के189 सदस्य देशों ने भाषण दिया जिनमें 124 राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों के भाषण शामिल […]

यरूशलम, 30 सितंबर (वार्ता) इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दावा किया कि उसकी वायु सेना ने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 140 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। आईडीएफ ने कहा कि ये आतंकवादी लक्ष्य थे, जिनमें आतंकवादी प्रकोष्ठ, सैन्य भवन, टैंक रोधी चौकियां और […]

वाशिंगटन, 30 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में वार्ता के बाद गाजा में संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ट्रम्प प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 20-सूत्रीय योजना पर सहमति व्यक्त की है। श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस […]

यरूशलम/दोहा, 30 सितंबर (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहा में हवाई हमले के लिये सोमवार को कतर से माफी मांगी । यह माफी कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ त्रिपक्षीय फोन कॉल के […]

वाशिंगटन, 30 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को वाशिंगटन में गाजा युद्ध को समाप्त करने, 72 घंटों के भीतर बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने, हमास को निरस्त्र करने और गाजा पट्टी के लिए एक परिवर्ती शासी निकाय स्थापित करने के लिए […]

वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिका की यात्रा पर आये इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले दिनों दोहा (कतर) पर किये गये हवाई हमले पर सोमवार को अफसोस जताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्री नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ फ़ोन पर बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री […]

दोहा, 29 सितंबर (वार्ता) शिया सैन्य-राजनीतिक आंदोलन अंसार अल्लाह (जिसे हूती भी कहा जाता है और जिसका नियंत्रण उत्तरी यमन पर है) ने इजरायल के तेल अवीव और ऐलात बंदरगाह को निशाना बनाकर एक हाइपरसोनिक मिसाइल और ड्रोन दागा। यह जानकारी हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारिया ने सोमवार को दी। […]