नई दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए विशेष ‘घेराबंदी और तलाशी अभियान’ में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े दो […]

नयी दिल्ली, 21 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। कार्यालय ने प्रधानमंत्री के इस अप्रत्याशित कार्यक्रम के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। पर समझा जा रहा है कि श्री मोदी वैश्विक भूराजनैतिक बदलावों […]

विश्रामपुरी/कोंडागांव, 21 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बडेराजपुर ब्लॉक में कबड्डी मैच के दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान आने से मैदान में लगा टेंट हाई टेंशन तार के संपर्क में आने पर करंट लगने से एक खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन गंभीर रूप […]

जयपुर, 21 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से नशा छोड़ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि युवा एक कदम आगे बढ़ाएंगे, तो राजस्थान सौ कदम तेजी से चलेगा। श्री शर्मा रविवार सुबह अमर जवान ज्योति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन दिन […]

गुवाहाटी, 21 सितंबर (वार्ता) असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार सुबह जनसैलाब उमड़ पड़ा और इस प्रतिष्ठित गायक-संगीतकार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोग जुबीन गर्ग के घर और अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में एकत्रित हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नई दिल्ली में गर्ग का […]

नयी दिल्ली 21 सितम्बर (वार्ता) भारत ने कहा है कि वह एच 1 बी वीजा की फीस में भारी बढोतरी की अमेरिकी सरकार की घोषणा के भारत पर पड़ने वाले असर का अध्ययन कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को इस संबंध में एक वक्तव्य जारी कर […]

नयी दिल्ली, 20 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जब भारत के खिलाफ निर्णय लेते हैं तो आश्चर्य की बात यह है कि इन फैसलों पर श्री मोदी चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने […]

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के लाल किला के पास आगामी 22 सितंबर से होने वाले रामलीला आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए। यातायात पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता ने शनिवार को बताया कि रामलीला के दौरान शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक […]

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नोएडा की एसएसआई शाखा के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव को बैंक धोखाधड़ी मामले में चार साल की सजा और 30,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। सीबीआई ने 14 […]

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शनिवार को कहा है कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई) 2025 के दौरान जिन सेंटरों पर वास्तविक व्यवधान पाया जायेगा वहां के प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। आयोग के अनुसार फिर से होने वाली परीक्षाएं […]