जगदलपुर 02 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आने के ठीक पहले माओवादियों ने संघर्ष विराम और शांति वार्ता का आह्वान किया है जबकि सरकार ने भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की सार्थक वार्ता के लिए तैयार है, बशर्ते […]

रायपुर 02 अप्रैल (वार्ता) महादेव सट्टा एप में सीबीआई के एफआईआर दर्ज करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आधिकारिक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि मोदी-शाह-विष्णुदेव साय (प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री-मुख्यमंत्री) के संरक्षण में ‘महादेव एप’ चल रहा […]

नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ओर से सदन में दिए गए इस बयान पर कि अगर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो भी उपचुनाव नहीं होंगे, पर बुधवार को कड़ी आपत्ति जताई। न्यायमूर्ति बी आर […]

नयी दिल्ली,02 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट और लोगों को भेजे गये फर्जी बिल पिछली सरकार की वजह से भेजे गये, लेकिन मौजूदा सरकार हर समस्या का समाधान करेंगी और जल्द ही जनता को […]

बेंगलुरु, 02 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने बुधवार को कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया, जिसमें उन्होंने डीजल की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी के राज्य सरकार के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर अहंकारी होने का आरोप लगाया। श्री […]

चेन्नई, 02 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम् के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को पूरी तरह वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि यह मुस्लिम समुदाय के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचायेगा और उनकी धार्मिक […]

मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) मुंबई पुलिस ने बुधवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी करते हुए उन्हें सात अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया। कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर कई प्राथमिकियां दर्ज है। पुलिस […]

मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह तीन वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर हुई। दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार एसयूवी […]

नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के विरोध के बीच मुस्लिम धार्मिक संपत्तियों के प्रबंधन करने वाले वक्फ़ संशोधन विधेयक 2025 को पेश किया और कहा कि यह विधेयक किसी भी मस्जिद, दरगाह या अन्य किसी धार्मिक स्थान काे हड़पने के लिए नहीं है बल्कि शुद्ध […]

नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा ने देश में प्रवेश, निवास और यात्रा से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल तथा पारदर्शी बनाने और विदेशियों तथा आप्रवासन से संबंधित सभी मामलों को विनियमित करने वाले आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक 2025 को विपक्ष के संशोधनों को खारिज करते हुए बुधवार को ध्वनिमत […]