जम्मू, (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शहर के बाहरी इलाके में नगरोटा इलाके में सेना इकाई के पास संतरी और संदिग्धों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “परिधि के पास संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए, […]

देहरादून, 11, मई (वार्ता) उत्तराखंड में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव, गृह, शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ शनिवार देर रात उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए)स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने कंट्रोल रूम में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि […]

नयी दिल्ली/बीजिंग, 11 मई (वार्ता) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल रात चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से टेलीफोन पर बात की और कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आतंकी ढांचे पर कार्रवाई करना जरूरी थी, […]

नयी दिल्ली, 10 मई (वार्ता) सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति का चंद घंटे में ही उल्लंघन करने पर भारत ने शनिवार रात पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी कि यदि वह स्थिति को जल्द ही नियंत्रित नहीं करता है तो भारतीय सशस्त्र बल किसी भी तरह के दुस्साहस का करारा […]

श्रीनगर 10 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को युद्धविराम की घोषणा होने के चंद घंटे बाद ही इसे टूटने की रिपोर्टों आने लगीं। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूछा कि यह कैसा सीजफायर है? श्रीनगर में लगातार विस्फोटों की आवाज सुनी जा रही है। श्री […]

श्रीनगर, 10 मई (वार्ता) सीज़फायर के घंटों बाद श्रीनगर और कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिनमें ड्रोन हमले से होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार रात दी। ये विस्फोट भारत और पाकिस्तान द्वारा तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति […]

जम्मू, 10 मई (वार्ता) जम्मू के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई मोर्टार गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम आठ जवान घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने आज सुबह आर एस पुरा सेक्टर […]