मॉस्को, 03 मार्च (वार्ता) रूस के दक्षिण-पश्चिमी शहर उफा में एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई,हालांकि इससे स्थानीय निवासियों को कोई खतरा नहीं है। देश की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत […]

दमिश्क, 03 मार्च (वार्ता) मध्य सीरिया के हामा के हयालिन गांव में रविवार को एक मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी ने उपासकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ‘शैम एफएम’ की रिपोर्ट […]

मुंबई (वार्ता) कृषि आधारित कमोडिटीज के कारोबार में लगी कंपनी मीर कमोडिटीज इंडिया लिमिटेड ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। कंपनी अभी बी2बी कृषि […]

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने एआई द्वारा बनाई गई भ्रामक सामग्री की आलोचना की है। विद्या बालन ने उनकी समानता वाले एक वायरल वीडियो के प्रसार को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया है कि यह एआई-जनरेटेड है और उनके विचारों या काम को प्रतिबिंबित नहीं करता है। इंस्टाग्राम […]

मुंबई, (वार्ता) जाने-माने अभिनेता तरूण खन्ना का कहना है कि भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके सफर का अभिन्न हिस्सा बन गया है। तरूण खन्ना सोनी सब के बहुप्रतीक्षित आध्यात्मिक शो ‘वीर हनुमान’ के शानदार कास्ट में शामिल हो गए हैं। वे इस शो में 11वीं बार भगवान शिव की […]

मुंबई, (वार्ता) पाओली डैम अभिनीत और इंद्राणी चक्रवर्ती निर्देशित फिल्म ‘छाड़ – द टेरेस’ का राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के तहत भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय में विशेष प्रदर्शन किया गया। सात मार्च को छाड़ – द टेरेस की आधिकारिक रिलीज से पहले यह विशेष स्क्रीनिंग की गयी। इस […]

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का कहना है कि खुद को फिट रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है। मुंबई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में बीआइएस के डायरेक्टर संजू सिंह ने ‘राजपूत कप सीजन 5’ का एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में राजपूत […]

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक़ ने सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह अपने प्लेयर्स को आईपीएल में ना भेजें. आईपीएल में दुनिया के सारे टॉप प्लेयर्स आकर खेलते हैं. इंडियन प्लेयर्स किसी लीग में जाकर नहीं खेलते. सभी बोर्ड को ये करना चाहिए […]

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. भारत अपने ग्रुप की टॉप टीम रही तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रही. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा.

सकलैन मुश्ताक ने कहा कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम वास्तव में अच्छी है तो फिर पाकिस्तान के साथ 10 टेस्ट, 10 वनडे और 10 टी20 खेलने से बचना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ खेलती है तो फिर पता चलेगा कि दोनों टीमों में कौन […]

मनोरंजन