येरेवन, 02 अगस्त (वार्ता) आर्मेनिया के राष्ट्रपति वाहाग्न खाचातुर्यान ने जून में हुए संसदीय चुनावों में सत्तारूढ़ सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत के बाद रविवार को निकोल पशिन्यान को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आदेश में कहा गया, “संविधान के अनुच्छेद 149 के भाग-1 के […]
जयपुर, 02 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने रविवार को यहां “विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत “नशा मुक्त युवा” की शपथ दिलायी। स्थानीय सुबोध कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक करोड़ युवाओं के लिए इस सम्बन्ध में संदेश का भी लाइव प्रसारण […]
उदयपुर, 02 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांव की समृद्धि देश की समृद्धि एवं विकसित राजस्थान का आधार बताते हुए कहा है कि ग्राम विकास चौपाल जनसंवाद से जनकल्याण का माध्यम बन रही है। श्री शर्मा उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील स्थित बीड़ा गांव में रात्रि प्रवास […]
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में […]
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर 18,150 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ। पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत इस साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के […]
श्रीनगर, 02 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर सरकार, जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग और भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संस्था डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) ने आज संयुक्त रूप से जे एंड के ओपन के पांचवें संस्करण की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 4 से 7 अगस्त, 2026 […]
नई दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन 3 के शुरुआती मुकाबले में संतोषजनक प्रदर्शन के बाद पुरानी दिल्ली 6 अब सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे मैच में दमदार वापसी करने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन […]
वॉशिंगटन, 02 अगस्त (वार्ता) मुबाडाला डीसी ओपन में एलेक्जेंड्रा एला ने सेमीफाइनल में जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका को हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीतने के अपने इरादे साफ कर दिए। अमेरिका में तेज़ी से लोकप्रियता हासिल कर रहीं फिलीपींस की इस स्टार खिलाड़ी ने वॉशिंगटन डी.सी. में शानदार टेनिस […]
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) दिल्ली में छह बंगलादेशी नागरिकों को भारत में तय अवधि से अधिक समय तक रहने और वीज़ा के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह कार्रवाई मध्य जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन […]
सोल, 02 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया में रविवार को आधुनिक इतिहास का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन (केएमए) के अनुसार, 1904 में आधुनिक मौसम रिकॉर्ड शुरू होने के बाद यह देश का अब तक का सर्वाधिक तापमान […]