नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सांप्रदायिकता का जहर फैलाने की कोशिश कर रही है और नफरत का विष फैलाकर चुनावी जीत हासिल करने की जुगत में लगी है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार […]

चेन्नई 26 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की जीत के नायक तिलक वर्मा ने स्वीकार किया कि मैच के आखिरी ओवरों में वह काफी दवाब महसूस कर रहे थे। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में उन्होने कहा “ जब सूर्य भाई ने मुझे दक्षिण […]

नई दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) आधुनिक भारतीय हॉकी के ‘दीवार’ भारत के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। मौजूदा भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के कोच के रूप में कार्यरत भारत के पूर्व गोलकीपर श्रीजेश महान मेजर […]

रायपुर 26 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। श्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने […]

रायपुर 26 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर पिछले पांच दिनों से महापौर की टिकिट को लेकर रस्साकसी रविवार को समाप्त हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति एवं प्रदेश चुनाव चयन समिति के अनुशंसा के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव […]

नयी दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड देखने के लिए मन की बात के प्रतिभागी सहित 34 श्रेणियों में लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। जिनमें प्रमुख सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों […]

नयी दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को कर्तव्य पथ अलग अंदाज में नजर आए और उनकी पगड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्री मोदी विशेष मौके पर अपने खास पहनावे को लेकर चर्चा में रहते हैं और 76वें […]

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गणतंत्र दिवस पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सरकार तानाशाही तरीके से काम कर सबके सम्मान को चोट पहुंचा रही है और लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष […]

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गणतंत्र दिवस पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि संविधान ने जो अधिकार देश के लोगों को दिए हैं उनकी सुरक्षा सबका कर्तव्य है। श्री गांधी ने कहा,“देशवासियों […]

मुंबई 26 जनवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट होने से 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर 623.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा […]