पटना, 15 जनवरी (वार्ता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने आज़ादी के करोड़ों मतवालों, दीवाने देशभक्तों, असंख्य शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का घोर अपमान किया है। श्री यादव […]

नयी दिल्ली/हैदराबाद, 15 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बुधवार को नए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गये हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, टीपीसीसी प्रमुख महेश कुमार गौड़ और अन्य मंत्रियों के साथ […]

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्व. गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. नंदा सदैव एक सच्चे कर्तव्यनिष्ठ और आदर्श राजनेता के रूप में याद किए जाते हैं। डॉ यादव ने […]

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना दिवस देश के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) कोयला आयात पर निर्भरता कम करने की सरकार की पहल के बीच चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में आयात में सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। कोयला मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पिछले वित्त वर्ष […]

सिडनी, 15 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य (एनएसडब्ल्यू) की राजधानी सिडनी में बुधवार को श्रमिकों की हड़ताल के कारण सैकड़ों ट्रेन सेवाएं विलंबित या रद्द कर दी गई हैं। शहर में यात्रियों को बुधवार को रेल सेवा बाधित होने के बारे में बता दिया गया था क्योंकि […]