खेत में करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार

पन्ना,11 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में जंगली सुअर का शिकार करने वाले एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले का एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जंगली सुअर के शिकार का यह मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला बफर क्षेत्र का है।

वन विभाग के अनुसार बफर क्षेत्र से लगे गांव बराछ निवासी रामभगत पटेल ने अपने खेत में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिजली के तार बिछाए थे। इस तार की चपेट में आकर जंगली सुअर की मौत दो दिन पहले हो गई। शिकार के इस मामले की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल पुरोहित को मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत जंगली सुअर को बरामद कर लिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित डॉग की मदद ली गई, फलस्वरूप डॉग की मदद से कल आरोपी रामभगत पटेल को पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया है तथा बताया है कि मामले में बराछ निवासी ब्रजेन्द्र सिंह भी शामिल है। दूसरे फरार आरोपी की वन विभाग की टीम तलाश कर रही है। मृत मादा जंगली सुअर का पोस्टमार्टम पन्ना टाइगर रिज़र्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। मृत जंगली सुअर को वन अधिकारियों की मौजूदगी में जला दिया गया।

मामले में गिरफ्तार आरोपी रामभगत पटेल को गुरुवार को न्यायलय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Post

पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या

Fri Oct 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन, 11 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज तड़के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते परिवार […]

You May Like

मनोरंजन