नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नयी दिल्ली के पूर्व निदेशक और प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी. वेणुगोपाल का मंगलवार को यहां निधन हो गया।
डाॅ. वेणुगोपाल के पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि उनका निधन घर पर ही हुआ। उनका अंतिम संस्कार कल लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।
डॉक्टर वेणुगोपाल ने देश में पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था। उन्होंने अपने सेवा काल में 50,000 से अधिक हृदय ऑपरेशन किये।
डॉक्टर वेणुगोपाल के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सरकार और पुत्री है।