कंगना कर रही लोगों की भावनाओं से खेलने का विफल प्रयास:चंदेल

शिमला, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मण्डी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि वह अपनी चुनावी रैलियों में लोगों की भावनाओं से खेलने का असफल प्रयास कर रही हैं।

सुश्री चंदेल ने कहा कि अगर उन्हें लोगों के प्रति लगाव होता तो वह आपदा के समय लोगों के दुख -दर्द में अवश्य शामिल होतीं जब लोगों को सबसे ज़्यादा मदद और हमदर्दी की ज़रूरत थी मगर ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा,“आज जब चुनाव है तो वोट की खातिर झाड़ू तक लगा रही हैं।
ये जनता है सब जानती है।

सुश्री चंदेल ने कहा है कि कंगना को कांग्रेस के नेताओं को ज्ञान देने की आवश्यकता नही है।
उन्हें अपना राजनीतिक कद देख कर कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कोई बयानबाजी करनी चाहिए।
पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिये कंगना को इस क्षेत्र के विकास के लिये अपने विजन को स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने इस क्षेत्र में अपनी सांसद निधि से विकास कार्याे को गति प्रदान की है और आगे भी यही गति जारी रहेगी।
आपदा के समय भी रानी प्रतिभा वीरभद्र सिंह जनता के बीच में ही रही।
कांग्रेस सरकार ने लोगों की मदद युद्ध स्तर पर की थी।
कांग्रेस जो कहती है वो करती है।
भाजपा की तरह चुनावी वादे नहीं करती है और चुनाव हो जाने पर कहती है कि वो तो जुमला था।

सुश्री चंदेल ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का इस क्षेत्र से नाम घोषित होने के साथ ही कांग्रेस अपने जनबल के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि पूरी महिला शक्ति रानी प्रतिभा वीरभद्र सिंह के साथ खड़ी है और चुनावो में उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है और चारों लोकसभा सीटों के साथ- साथ विधानसभा की छह सीटों पर हो रहे उप -चुनावों में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा ने जिस प्रकार से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया है उससे जनभावनाएं बुरी तरह से आहत हुई हैं इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

Next Post

मारुति सुज़ुकी ने बनाये तीन करोड़ वाहन

Thu Apr 4 , 2024
नयी दिल्ली, (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 3 करोड़ से अधिक वाहनों का संचयी उत्पादन करने की घोषणा की है। इस उपलब्धि में कंपनी के गुरुग्राम, मानेसर (हरियाणा में) और हंसलपुर (गुजरात में) विनिर्माण संयंत्रों में किया गया उत्पादन शामिल […]

You May Like