जिला निर्वाचन अधिकारी ने बघेली में लिखी प्रेरक पाती

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में उत्साह दिखाने की अपील

सतना।दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित करने सतना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने एक और नवाचार किया है। उन्होंने स्थानीय बघेली भाषा मे मतदाताओं के नाम एक पाती लिख कर लोकतंत्र के उत्सव और मतदान का महत्व रेखांकित करते हुए सभी से मतदान की अपील की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा के इस नवाचार को बघेली भाषा के प्रोत्साहन की दृष्टि से भी देखा जा रहा है।

 

पाती में लिखा- बहुतय जरूरी है वोट डारब-

 

जइसन कि अपना पंचे जानित हयन कि अपने सतना संसदीय क्षेत्र म 26 अप्रैल का मतदान होयं वाला है। या चुनाव म अपना पंचन का वोट डारब बहुतय जरूरी है। अपना अपने वोट से समाज,देश ,गांव का भला कै सकित है। अपना पंचे जानित हय कि पहिले सतना एकै जिला रहा ,अब एहिन म मैहर दूसर जिला बनिगा है,त अब सतना संसदीय क्षेत्र म दुई जिला होइगे हैं। अपना पंचे दोऊ जिला के मतदाता अउर अपना के परिवार के जउन मतदाता दूसरे जगह गे हैं,उनहू पंचन का बोलवाय के लोकतंत्र के उत्सव मतदान म बढ़ चढ़ के हिस्सा लेई। जइसे हम पंचे दसरहा, देवारी, राखी य सब त्योहार बड़ी खुशी के साथ मनाइत है ओहिन मेर 26 अप्रैल का आपन – आपन वोट डार के लोकतंत्र के महापर्व का धूमधाम से मनाई। सब त्योहार साल मा एक बार आवत हें पय या त्योहार पांच साल म आवत है। ऐसे य त्योहार का हमही अन्य त्योहारन कै अपेक्षा ज्यादा धूमधाम से मनाबा चाही।चुनाव आयोग कहत है कि लोकतंत्र का पर्व देश का गर्व है,ऐसे हमै या पर्व मनाय के देश का गर्व बढामय का है।

जइसन कि अपना पंचे सबय कोउ जानित हयन कि समाज अउर अपने देश का खुशहाल रखै खातिर एक मजबूत लोकतंत्र कै बड़ी आवश्यकता होत ही,ऐखे लाने हमही सब का आपन – आपन वोट जरूर डारै चाही।

एक बेर फेर अपना पंचन से गोहार है कि आपन आपन वोट 26 अप्रैल के डार के लोकतंत्र का मजबूत बनाई।

Next Post

ओंकारेश्वर पार्किंग शुल्क में 50 से 60 प्रतिशत की वृद्धि

Tue Apr 2 , 2024
  नवभारत न्यूज ओंकारेश्वर। 1 अप्रैल 2024 से ओंकारेश्वर में प्रवेश करने वाले छोटे चार पहिया वाहनों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रू. अधिक पार्किंग चार्ज देना होगा क्योंकि अब यह 30 रू. से बढक़र 50 रू. कर दिया गया है । पार्किंग शुल्क की वसूली ओंकारेश्वर प्रवेश […]

You May Like