अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया वाहन सवार की मौत

नरसिंहपुर, 16 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील के आमगांव तिराहे पर आज दोपहर एक अज्ञात वाहन ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दुपहिया सवार एक प्रोफेसर की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में दुपहिया वाहन सवार प्रोफेसर एम पी सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग प्रकरण कायम करके शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Next Post

मध्य विधानसभा पहले भी जीते हैं, 2028 में फिर जीतेंगे: शर्मा

Mon Sep 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 16 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल मध्य विधानसभा भाजपा पहले भी कई बार जीती है और 2028 के चुनाव में फिर जीतेंगे। पार्टी कार्यकर्ता 2028 के विधानसभा […]

You May Like