लड़की ने बनाया मौत का लाइव वीडियो, लड़का करता था प्रताड़ित, लगाई फांसी

मोहन बड़ोदिया – ग्राम गाड़राखेड़ी निवासी मनीषा मालवीय पिता विक्रम सिंह उम्र 20 वर्ष ने शुक्रवार दोपहर 4:30 के करीब अपना वीडियो बनाकर फांसी लगा ली, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, लड़की दुर्गेश नाम के लड़के से प्रेम करती थी, लड़की ने इसका इजहार मरने से पहले अपने हाथ पर ब्लेड से लड़के का नाम लिखकर किया, वही लड़के की फोन चेटिंग से स्पष्ट है की लड़का लड़की को प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर लड़की पहले कुएं में कूदकर जान देने की बता करती है, उसके बाद फांसी पर फंदा लगाकर अपना खुद का विडियो लड़के को भेजा जिसके बाद लड़की ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, इसका पता घर वालो को भी जब चला जब लड़की का मोबाइल पिता ने देखा तो सन्नाटा छा गया, पिता ने पुलिस से कहा लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने जान दी ।

पिता ने कहा लड़के ने लड़की को बहका कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया – विक्रम मालवीय

पुलिस ने कहा मर्ग कायम कर जांच में लिया है, साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी – थाना प्रभारी भरत सिंह किरार

Next Post

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ल ने दिया इस्तीफा

Mon Apr 1 , 2024
दो बार सेमरिया से लड़ चुके है चुनाव, पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नही, बड़े नेताओं पर लगायाअ आरोप नवभारत न्यूज रीवा, 1 अप्रैल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके त्रियुगी नारायण शुक्ल भगत ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी की […]

You May Like