
शहडोल, 29 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने आज जिला अस्पताल में पदस्थ रेडियोग्राफर आशीष दीवान को निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आशीष दीवान बिना सूचना के अपने कमरे से और अपने काम से अनुपस्थित मिले। इसके पूर्व भी उनकी कई शिकायतें सिविल सर्जन को मिली थीं। कलेक्टर ने उन्हें ब्योहारी बीएमओ कार्यालय में अटैच किया है।