किस किस को प्यार करूं 2 में काम करेंगे कपिल शर्मा!

मुंबई, (वार्ता) जानेमाने हास्य कलाकार कपिल शर्मा,किस किस को प्यार करूं 2 में काम करते नजर आ सकते हैं।

कपिल शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म किस किस को प्यार करूं से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था।

चर्चा है कि निर्माता रतन जैन और अब्बास मस्तान किस किस को प्यार करूं का दूसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में कपिल शर्मा काम करते नजर आ सकते हैं। इस साल के अंत से शूटिंग शुरू हो सकती है।किस किस को प्यार करूं 2 को अनुकल्प गोस्वामी निर्देशित करेंगे। अब्बास मस्तान फिल्म की क्रिएटिव साइड संभालेंगे। पहले पार्ट की तरह ही कई अभिनेत्री इसका हिस्सा होंगी।

Next Post

अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर रिलीज़

Thu Aug 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है।पोस्टर में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज को […]

You May Like