अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन

मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता) जानी. मानी अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी।

आशा शर्मा के निधन की जानकारी आज सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने ट्विटर हैंडल पर साझा की। उन्होंने आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

आशा शर्मा ने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था। आशा को खासतौर पर एक मां और दादी के किरदार से दर्शकों ने बीच काफी मशहूर हुई हैं। उन्होंने कुमकुम भाग्य’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘एक और महाभारत’ जैसे टीवी शोज में काम किया है।

आशा शर्मा ने ‘दो दिशाएं’,मुझे कुछ कहना है, प्यार तो होना ही था जैसी कई फिल्मों में काम किया है।आशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में वॉयसओवर आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। आशा शर्मा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशा शर्मा ने प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ में भी काम किया था।

 

Next Post

रेस 4 में विलेन का किरदार निभायेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा !

Sun Aug 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म रेस 4 में विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। रमेश तौरानी निर्मित रेस फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं।अब रेस 4 बनने की चर्चा […]

You May Like