भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद के 10 उम्मीदवारों की घोषणा की

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए झारखंड से डाॅ. प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाने के साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद के 10 उम्मीदवारों की शनिवार को घोषणा की।

पार्टी की आज यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 11 नामों को स्वीकृति दी है।

बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए भाजपा ने मंगल पाण्डेय, लालमोहन गुप्ता और श्रीमती अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के लिए पार्टी ने विजय बहादुर पाठक, डॉ महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीर्थ सिंघल और संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

Next Post

नबाम तुकी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Sat Mar 9 , 2024
ईटानगर, 09 मार्च (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने आगामी आम चुनाव से पहले यहां की प्रदेश कांग्रेस (एपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एपीसीसी के एक नेता ने शनिवार को बताया कि हाल ही में पार्टी के तीन विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता […]

You May Like