एक रोटी बाबा ने मनाया अपना 70 वा जन्म दिवस

30 वर्षों से सतत जारी है  एक रोटी सेवा कार्य

 

ओंकारेश्वर….

 

पिछले 40 वर्षों से ओंकारेश्वर के निकट ग्राम शिव कोठी में स्वामी शिवोऽहम् भारती ,एक रोटी बाबा आश्रम के नाम से आश्रम संचालित करते हुए धर्म, आध्यात्म  और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं I

 

 

कल शुक्रवार को स्वामी शिवोऽहम् भारती (नमः शिवाय बाबा/एक रोटी बाबा) जी महाराज का 70वाँ जन्म-दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया I इस  अवसर पर संत भंडारा, आगंतुक और ग्राम भंडारा , कन्या पूजन कर जन्म दिवस मनाया गया  I

 

 

संपूर्ण जीवन को जिन्होंने शिवभक्ति का प्रचार एवं निष्काम मानवसेवा महायज्ञ के नाम पर परिपूर्ण रूप से उत्सर्गीकृत कर दियाः बड़े-से- बड़े जोखिम उठा कर भी जिन्होंने परोपकार-व्रत को निरन्तरता प्रदान किया जो अपने स्वयं के सुख-सुविधा को तिलाञ्जलि दे कर संपूर्ण मानव-समाज के सर्वांगीण कल्याण के लिये अन्तरंग तपस्या में अब तक दीर्घ 48 वर्ष व्यतीत कर दिये तथा जिस शिवभक्त योगी ने सर्व- कल्याण की पवित्रतम भावना से यावज्जीवन गहन से गहनतर तपस्या करते रहने की महती प्रतिज्ञा कर रखी है I आगंतुक महानुभावों ने जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की I

Next Post

आदिवासी समाज गंगा के समान पवित्र है: उप मुख्यमंत्री

Fri Aug 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रीवा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी: उप मुख्यमंत्री आदिवासी समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधाओं में किया जाएगा विस्तार: उप मुख्यमंत्री नवभारत न्यूज रीवा, 9 अगस्त, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने […]

You May Like