गोल्फ में दीक्षा सात स्थान नीचे खिसक गईं, अदिति टी14 पर रहीं

पेरिस (वार्ता) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गईं।

अदिति ने दूसरे राउंड में 1-अंडर 71 का स्कोर दर्ज किया, जो उनके पहले राउंड के इवेन पार स्कोर से बेहतर है। हालांकि, दीक्षा डागर का स्कोर दूसरे दिन भी बराबर रहा और वह स्टैंडिंग में सात स्थान नीचे खिसक गईं।

ले गोल्फ नेशनल में 18-होल कोर्स के लिए पार 72 तय किया गया है।

महिला गोल्फ स्पर्धा में भारतीय जोड़ी दूसरे दौर के बाद 143 के कुल स्कोर के साथ 14वें स्थान पर है।

लेडीज यूरोपियन टूर की दो बार की विजेता स्विट्जरलैंड की मॉर्गन मेट्रोक्स 8-अंडर 136 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। चीन की यिन रुओनिंग और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता न्यूजीलैंड की को लिडिया ने शीर्ष तीन में शामिल हैं।

महिला गोल्फ टूर्नामेंट का तीसरा राउंड शुक्रवार को शुरु 1230 बजे शुरु होगा।

Next Post

मोदी ने प्रो. यूनुस को दी बधाई, हिंदुओं, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की जतायी उम्मीद

Fri Aug 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को बंगलादेश में अंतरिम सरकार का प्रमुख बनने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत को उम्मीद है कि वहां जल्द ही […]

You May Like