सीएम के काफिले पर होती रही पुष्प वर्षा

जबलपुर से सडक़ मार्ग से बालाघाट गए मुख्यमंत्री, एक झलक पाने आतुर दिखे लोग
 
जबलपुर: अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए सडक मार्ग द्वारा जबलपुर से बालाघाट के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लाड़ली बहने, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के झलक पाने के लिए सडकों के किनारे नजर आए। सिवनी-जबलपुर जिले की सीमा से बालाघाट जिले की सीमा तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों, लाडली बहनों द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा की गई।
  डुमना विमानतल पर स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सोमवार सुबह लगभग 10.35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा  डुमना विमानतल जबलपुर पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह, रिंकु विज, आशा गोटिया, डॉ. जितेंद्र जामदार,अखिलेश जैन, रंजीत पटेल, डॉ. शुभम अवस्थी ने किया।

Next Post

ऊर्जाधानी के शिवालयों में जल चढ़ाने भक्तों की लगी भीड़

Tue Aug 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए मांगा आशिर्वाद सिंगरौली : ऊर्जाधानी के शिवालयों में तीसरे सोमवार को भक्तों के भीड़ सुबह से ही उमड़ गई थी। जल चढ़ाने एवं माथा टेक ने के लिए मंदिरों में भक्तों […]

You May Like