बलियरी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

सिंगरौली । कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के एनटीपीसी पम्प हाउस के पास बलियरी ऐश डाइक बांध के पीछे ड्यूटी करने एक युवक का आज शनिवार की देर शाम शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टिया में सड़क हादसा मान रही है। जबकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा दी है। कल दिन रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद अब्दुल रहमान उम्र 28 वर्ष पिता शाकिर मोहम्मद के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इधर कोतवाली पुलिस का मानना है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

००००००

इनका कहना

बलियरी में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

अभिमन्यु द्विवेदी

निरीक्षक, कोतवाली बैढ़न

००००००

Next Post

रेड अलर्ट और ब्लैकआउट के बीच राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल  

Sat Nov 28 , 2026
सिंगरौली । राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन मेगा मॉक ड्रिल के तहत आज शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर में आपातकालीन बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। जो देर शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच चलता रहा हवाई हमले की चेतावनी, सायरन […]

You May Like