प्रधान न्यायाधीश ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

रीवा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा सतीश चन्द्र राय एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीर्वाद भिलाला ने केन्द्रीय जेल रीवा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा जेल की प्रत्येक बैरक का निरीक्षण किया गया एवं विचाराधीन तथा सजा याफ्ता बंदीगण से उनकी विधिक समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनके विधिक समाधान हेतु संबंधित को दिशा निर्देश प्रदान किये गये.

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई. इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा, जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, जेल उपाधीक्षक संजीव गेंदले, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल अहमद मंसूरी, अस्सिटेंट एलएडीसीएस श्रीमती आरती तिवारी एवं जेल के बंदीगण उपस्थित रहे

Next Post

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के छात्र सीखेंगे निवेश की बारीकियां, बीएसई से पांच साल का समझौता

Sat Nov 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक, आत्मनिर्भर और निवेश के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने शेयर बाजार बीएसई लिमिटेड के साथ पांच वर्ष का करार किया है। गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से अंतिम वर्ष के […]

You May Like