पुनीत दुबे
इटारसी।देश के प्रमुख रेलवे जंक्शन में इटारसी रेलवे स्टेशन पर दिन भर में लगभग 300 यात्री ट्रेने गुजरती हैं। हजारों यात्री इटारसी स्टेशन के खाने पर निर्भर रहते हैं। क्योंकि अनेक ट्रेने नागपुर से इटारसी जबलपुर से भुसावल से और भोपाल से इटारसी आकर ही रूकती हैं और यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर अपने भोजन का इंतजाम करते हैं और वे स्टॉलों पर बिक रही खा़द्य सामग्री को जल्द से जल्द खरीदकर अपनी ट्रेन में बैठने में समय नहीं लगाते। बताया जाता है कि, जब भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण करने आते हैं तो स्टॉल मालिकों और अवेध वेंडरों को पहले ही सूचना हो जाती है इस कारण कोई सुधार नहीं करते।
सांसद ने रेल मंत्री से की शिकायत
इटारसी स्टेशन पर संचालित अवैध वेंडर और असामाजिक गतिविधियों से जुडे वेंडरां की शिकायत राज्य सभा सांसद माया नारोलिया ने की है। प्लेटफार्म पर भोजन बेचने वाले अधिकांश अवेध वेंडर इन पर न तो रेलवे सुरक्षा बल और न ही कर्मिशयल विभाग के अधिकारी भी कार्यवाही नहीं करते। स्टेशन पर बिकने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भी नियमित नहीं होती। बताया जाता है कि जो भोजन बनकर आता है वह लगभग 8 से 10 घंटे पूर्व बना होता है। या़त्री यात्रा के दौरान खाद्य सामग्री खरीदकर रख तो लेते हैं पर जब ट्रेन चल रही होती है तब खाना देने वाला वेंडर उनके पास नहीं होता है और वह खाना गुणवत्ता का नहीं मिलता।
देश के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शनों में शुमार इटारसी जंक्शन पर प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों की सेहत खुलेआम दांव पर लगी हुई है। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचते ही भोजन बेचने वाले वेंडरों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बिना ढंके रखे भोजन पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं, फिर भी यही खाना यात्रियों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि पिछले दिनों शहर में प्रशासन द्वारा वेंडर के ठिकानों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में दूषित सामग्री और एक्सपायरी ब्रेड जब्त की थी। यहां गंदगी के बीच भोजन तैयार होने का खुलासा हुआ। इसके बाद भी स्टेशन पर खुले में ही खाद्य सामग्री बेची जा रही है।
देश भर की ट्रेनें आकर इटारसी स्टेशन पर रुकती हैं। खासकर नागपुर, चेन्नई, मुंबई सहित अन्य जगहों से आने वाली ट्रेनों के स्टेशन पर आते ही वेंडर प्लेटफॉर्म पर खाद्य सामग्री बेचने पहुंच जाते हैं। यात्री जल्दबाजी में यही भोजन खरीदने को मजबूर हो जाते हैं। खासकर प्लेटफॉर्म नंबर 6, 7 में खाद्य सामग्री की बिक्री खुले में कतार लगाकर की जाती है।
प्रशासन ने की थी कार्रवाई, स्टेशन पर बेअसर
जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में संचालित वेंडरों के तीन कारखानों पर कार्रवाई की थी। जांच के दौरान गंदगी के बीच भोजन बनने व घटिया स्तर की खाद्य सामग्री भी बरामद की थी। खराब आलू सहित अन्य सामग्री भी मिली थी। खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे, लेकिन रेलवे स्टेशन पर खुले में भोजन की बिक्री जारी है।
रेलवे कर्मचारी लेते हैं तीन से चार सैंपल, पर कार्रवाई नहीं
जिस स्तर की अनियमितताएं शहर में सामने आई थीं, उसी सप्लाई से जुड़ा भोजन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की आशंका है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में खाद्य गुणवत्ता की जांच या बिक्री व्यवस्था में कोई ठोस बदलाव नहीं किया है। खासकर प्लेटफॉर्म 6, 7 पर खाद्य सामग्री खुले में बेची जा रही है। हालांकि रेलवे का कमर्शियल विभाग समय-समय पर दूषित सामग्री की जांच करता है। हर माह तीन से चार सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन आज तक किसी पर भी नहीं हुई
