रूस-यूएई व्यापार में 56 प्रतिशत की वृद्धि, पहुंचा ऐतिहासिक उच्च स्तर पर : लावरोव

माॅस्को, (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल के अंत में रूस और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार में 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गया।

रूस और यूएई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में श्री लावरोव ने कहा, “दोनों देशों के बीच व्यापार एवं आर्थिक आदान-प्रदान तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले साल व्यापार में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।” उन्होंने याद दिलाया कि तत्कालीन सोवियत संघ ने आठ दिसंबर 1971 को यानी संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना के कुछ ही दिनों बाद इस नये देश को मान्यता दी थी तब से दोनों देशों के बीच संबंध एक अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गये हैं।

उन्होंने कहा कि आर्थिक संकेतकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ-साथ, व्यावसायिक हलकों के बीच आपसी संपर्क भी तेजी से विकसित हो रहा है जिसमें रूस-यूएई व्यापार परिषद एक अहम भूमिका निभा रही है।

रूसी मंत्री ने कहा कि व्यापार एवं आर्थिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग की अगली बैठक आठ दिसंबर को माॅस्को में होगी। उन्होंने आगे कहा कि वीज़ा-मुक्त व्यवस्था, सीधी उड़ानों एवं संस्कृति में आपसी रुचि के कारण रूस और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ती रहेगी।

श्री लावरोव ने कहा, “यह ध्यान देने वाली बात है कि संयुक्त अरब अमीरात, रूसी नागरिकों के लिए विदेश में छुट्टियों मनाने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। पिछले साल, रूसियों ने यूएई की 20 लाख से अधिक यात्राएं कीं जबकि अमीराती नागरिकों ने रूस की 70,000 से अधिक यात्राएं कीं। मुझे पूरा विश्वास है कि ये आंकड़े आगे भी बढ़ते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि दोनों दिशाओं में पर्यटकों के आवागमन को और बढ़ाने के लिए स्थितियां तैयार की गयीई हैं जिनमें बिना वीज़ा वाली यात्रा एवं सीधी उड़ानें शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों देशों की एक-दूसरे के इतिहास और परंपराओं को बेहतर ढंग से जानने की वास्तविक इच्छा भी इसमें शामिल है।

श्री लावरोव ने नवंबर 2025 में अबू धाबी में ‘रूसी संस्कृति दिवस’ और अगस्त में मास्को में ‘यूएई संस्कृति दिवस’ का उदाहरण देते हुए दोनों देशों के बीच सफल मानवीय संवाद का उल्लेख किया।

Next Post

आकाशदीप के 'पंजे' में फंसी न्यूजीलैंड टीम, 356 रन पर सिमटी पहली पारी

Sat Nov 28 , 2026
क्राइस्टचर्च, क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को आकाशदीप के 5 विकेट हॉल के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर समेट दी। हालांकि, जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट […]

You May Like

मनोरंजन