नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बजट पूर्व बैठकों की श्रृंखला में युवा वर्ग की अपेक्षाओं पर चर्चा की। इस बैठक में वित्त मंत्रालय के अलावा शिक्षा मंत्रालय और युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय के सचिव भी उपस्थित थे। बजट पूर्व बैठकों की श्रृंखला में यह 13वीं और अंतिम बैठक थी। इससे पहले, कौशल विकास मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, श्रम मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय, नीति आयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, एमएसएमई मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, खान मंत्रालय, मत्स्य पालन विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों और संबंधित हितधारकों के साथ भी वह अलग-अलग 11 बैठकें कर चुकी हैं। पहली बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार और देश के कई जाने-माने अर्थशास्त्री शामिल हुए थे। बजट हर साल 01 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाता है। उससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाता है।
Next Post
शेयर बाजारों में तेजी जारी, आईटी कंपनियों में लिवाली का जोर
Thu Nov 26 , 2026
मुंबई, 26 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आईटी कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10 महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 363 अंक की बढ़त में […]

You May Like
-
5 months ago
शुरुआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार
-
2 years ago
कचरा ठिया समाप्त कर बनाई रंगोली
-
2 years ago
एफबी पर आपत्तिजनक पोस्ट
-
11 months ago
शॉन एलीजे होटल में बज रहे थे कानफाड़ू डीजे
