
बालाघाट, दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। जिसे 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया था और इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया।यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं।
इसी कड़ी में 26 नवंबर को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया।जहां जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर संविधान के रचयिता डॉ भीमराव आंबेडकर को याद कर लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और जयकारे लगाए। साथ ही समस्त लोगों ने सामूहिक रूप से संविधान की रक्षा की शपथ ग्रहण की। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर के आंबेडकर चौक में बौद्ध अनुयायियों द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहां बौद्ध अनुयायियों ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए वही सविधान के निर्माता और भारतीय संविधान के जयकारे लगाए।
महात्मा फुले एवं बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में आयोजित संविधान दिवस पर उपस्थित जनों द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रतियों का वाचन कराया गया।इसके अलावा नगर में बाईक रैली निकालकर विभिन्न स्थानों पर उद्बोधन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां समाज के प्रमुख वक्ताओं ने संविधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए संविधान के निर्माता और संविधान द्वारा हर भारतीय नागरिकों को दिए गए हक और उनके अधिकारों की जानकारी दी। वहीं हर हाल में संविधान की रक्षा करने और संविधान के मुताबिक चलने की बात कही।
नगर के निकाली बाईक रैली, जय भीम के नारो से जूँगा समा
वी गुरुवार 26 नवंबर की सुबह डॉ. आंबेडकर चौक में पूजा-वंदना एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर सुबह 11 बजे संविधान गौरव एवं जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। यह रैली आंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर फुले चौक, संविधान चौक, अवंतीबाई चौक, बिरसा मुंडा चौक, रविदास चौक एवं जयस्तंभ चौक होते हुए पुनः आंबेडकर चौक पहुची।जिसके उपरांत मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वक्ताओ ने संविधान, समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे। वही शाम 7 बजे वर्ष 2008 से 2025 तक सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के पूर्व अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर.के. बाहने, मुख्य वक्ता प्रो. आनंद खोब्रागड़े, प्रमुख अतिथि डॉ. प्रदीप मेश्राम, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संजय खोब्रागड़े एवं अध्यक्ष पंकज डोंगरे सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा रात 9 बजे फुले-शाह-आंबेडकरी आंदोलन पर वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा सामाजिक परिवर्तन एवं महापुरुषों के विचारों पर प्रकाश डाला गया।कुल मिलाकर कहे तो सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।
भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है
वक्ताओं ने बताया कि भारत का संविधान ही एक ऐसा संविधान है, जो लिखित और सबसे बड़ा है। जिसमें राष्ट्र के समस्त नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण और दलितो एवं पिछड़ो के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि लोग संविधान की बात तो करते है, लेकिन इसे मानने से कतराते है।
