
लखनऊ। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शनिवार को 52 टॉपर्स को पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया।
उन्होंने छात्रों से अपने संबोधन में कहा कि आईटीआई में सीखा उनका हुनर भारत की ताकत है। विकसित भारत का निर्माण यही युवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय कारीगरों के हुनर का सम्मान किया जाता है। जब वह दुबई जाते हैं, तो शाही परिवार भी उनके हुनर की तारीफ करता है। कहीं होर्मुज संकट भारत में दिखा पीएम मोदी ने होर्मुज संकट के बारे में कहा कि लोग तरह-तरह की बातें करने लगे कि अब गैस नहीं मिलेगी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। कहीं भारत में कोई संकट दिखा।
