न्यायोत्सव का समापन, विधिक प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविर आयोजित

झाबुआ. जिला न्यायालय परिसर में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर विधिक प्रदर्शनी एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ।

विधिक प्रदर्शनी का शुभारंभ श्रीमती आशिता श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं से संबंधित बैनर-पेम्पलेट तथा न्यायोत्सव के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाएं प्रदर्शित की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायोत्सव का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय और विधिक जागरूकता पहुंचाना तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। सप्ताह के दौरान विद्यालयों, जेल, बाल संप्रेक्षण गृह, ग्रामीण एवं श्रमिक क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा, बच्चों के अधिकार, संपत्ति अधिकार और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने बताया कि मैराथन और बाइक रैली के माध्यम से भी विधिक सहायता का संदेश दिया गया। नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 का प्रचार कर लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, न्यायालयीन अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Next Post

जब सीआईएसएफ ने किया मॉकड्रिल

Sat Nov 21 , 2026
सिंगरौली । विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी गेट पर बम होने की सूचना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ, बम स्क्वॉड सहित सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू की गई। अचानक सुरक्षा बलों की सक्रियता और जांच अभियान देखकर […]

You May Like