पटेल प्रतिमा का 15 एवं वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण 25 को

इंदौर: सोमवार को महापौर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण और महापुरुषों की प्रतिमाओं के विकास कार्यों को लेकर बैठक की. बैठक में महापौर ने शहर लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण एवं पार्किंग के टेंडर एवं संचालन कार्यों की समीक्षा भी की. इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को सरदार पटेल, अटलजी और विवेकानंद की प्रतिमाओं के विकास कार्यों की समय सीमा तय कर दी.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों को लेकर आज निगम मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा 15 दिसंबर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण 25 दिसंबर उनके जन्मदिन पर करने का तय किया गया है. छोटा सिरपुर तालाब पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का निर्माण 50 दिन में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. महापौर भार्गव शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात के लिए 15 स्थानों पर लेफ्ट टर्न और चौराहों के विकास कार्यों के साथ निगम की आठ पार्किंग स्थलों के टेंडर और संचालन को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में पार्षद योगेश गेंदर, पंखुड़ी जैन डोसी, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाह, मयंक त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी और कंसलटेंट मौजूद थे.

15 स्थानों पर लेफ्ट टर्न और चौराहों का होगा विकास
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 15 स्थानों पर लेफ्ट टर्न चौड़े पर चर्चा हुई. बैठक में खालसा चौराहा, कनाड़िया भंडारी रिसोर्ट , खजराना चौराहा, वर्ल्ड कप चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, लोखंडे ब्रिज चौराहा, नगर निगम चौराहा, एमआर-10 चौराहा, तीन इमली चौराहा, गोपुर चौराहा, रसोमा चौराहा, मृगनयनी चौराहा, सत्यसाईं चौराहा और स्कीम नंबर-54 स्थित किंग्स डेयरी लेफ्ट टर्न के कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही हरसिद्धि चौराहे के विकास करने पर चर्चा की गई.

आठ पार्किंग स्थलों के टेंडर और संचालन की समीक्षा
महापौर भार्गव ने नगर निगम द्वारा शहर में संचालित दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. इनमें महाराजा कॉम्प्लेक्स, सरवटे बस स्टैंड, स्कीम नंबर-54 सत्यसाईं स्कूल के पास, पालिका प्लाजा, रघुनाथ पेट्रोल पंप, बजाजखाना चौक, कोठारी मार्केट और प्रेमसुख टॉकीज पार्किंग शामिल हैं. महापौर द्वारा उक्त पार्किंग स्थलों के टेंडर और संचालन करने की समीक्षा की गई

Next Post

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की दी धमकी

Tue Nov 17 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के सबसे प्रमुख परिवार को मिल रही धमकियों के मामले में एक चौंकाने वाला नया मोड़ आया है। लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े और विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे, अभिनेता अभिषेक बच्चन को सीधे तौर पर जान से मारने […]

You May Like