वरिष्ठ भाजपा नेता अशरफी लाल गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सिंगरौली। वार्ड क्रमांक 39, वैढ़न के वरिष्ठ भाजपा नेता अशरफी लाल गुप्ता का नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
श्री गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

विदर्भ ने ओडिशा को आठ विकेट से हराया

Mon Nov 16 , 2026
कोलकाता, 16 नवंबर (वार्ता) नचिकेत भूटे (चार विकेट) के बाद कप्तान अर्थव तायडे (74) और दानिश मालेवार (नाबाद 67) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत विर्दभ ने सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में ओडिशा को 14 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से शिकस्त दी। आज यहां […]

You May Like