गाली देने से मना किया तो बंद चाकू से सिर पर किया हमला

इंदौर:गाली गलौज का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर दी. विवाद के दौरान एक आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उसके सिर पर बंद चाकू से वार कर दिया, जिससे सिर में चोट लगने पर खून बहने लगा. मामले में बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
घटना मारुति नगर की है. घायल योगेश ने पुलिस को बताया कि सोनू सिगरेट और सागर वहां पहुंचे और उसे अश्लील गालियां देने लगे. उसने गाली देने से मना किया तो सोनू ने पेंट की जेब से चाकू निकालकर उसके सिर पर वार कर दिया. इसके बाद सागर और आयुष वानखेड़े ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की. पुलिस ने सोनू सिगरेट, सागर और आयुष वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

मोदी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि, देशभर में बाल दिवस मनाया गया

Sat Nov 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 […]

You May Like

मनोरंजन