चाकू की नोंक पर छात्र से लूटा आईफोन और एक्सिस

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत व्हीएफजे सरकारी चक्की चौराहा के पास बाइक सवार तीन बेखौफ बदमाशों ने चाकू की नोंक पर कक्षा 11वीं के एक छात्र को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने छात्र को धमकाकर उसका महंगा एप्पल आईफोन और नई सुजुकी एक्सिस स्कूटर लूट ली और मौके से फरार हो गए। अम्बेडकर चौक इंद्रानगर निवासी 16 वर्षीय पीड़ित प्रियांशु मेहतो की शिकायत पर रांझी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कायस्थ महासभा ने किया भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन

Thu Nov 12 , 2026
ग्वालियर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला ग्वालियर द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन श्रद्धा और आनन्द के साथ ग्वालियर महानगर के फूलबाग स्थित अति प्राचीन भगवान श्री मार्कण्डेयश्वर महादेव मंदिर में किया गया , इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी गई.भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन कार्यक्रम में […]

You May Like