इंदौर:आखिर वही हुआ, जिसका अंदेशा था. स्वच्छता हम सिरमौर नहीं रहे. आठ साल से नंबर वन का ताज इंदौर से छीन गया. इसका बड़ा कारण यह है कि हमारी प्राथमिकता में स्वच्छता हट गई और अति विश्वास में कि हमारे सिवाय कौन? की सोच से हम हो गए बाहर. अब स्वच्छता में देश की नंबर वन आईडियल सिटी नवी मुंबई और स्वच्छता जोड़ी में अहमदाबाद साणंद के साथ पहले स्थान पर है.
खास बात यह है कि इंदौर स्वच्छता जोड़ी में भी देपालपुर के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया. इतना ही नहीं स्वच्छ सुपर लीग में बाहर हो गया और पिछली बार सूरत के साथ नंबर वन रहने वाले इंदौर का सुपर लीग में कोई नंबर नहीं लगा, जबकि सूरत लीग में दूसरे नंबर पर बना रहा है. शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आज स्वच्छता के दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में रैंकिंग और पुरस्कार घोषित किए गए. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस बार इंदौर को स्वच्छता जोड़ी में दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा. स्वच्छ सुपर लीग में इंदौर को कोई स्थान नहीं मिला है. आज घोषित देश के स्वच्छता पुरस्कारों में स्वच्छता जोड़ी का सरताज अहमदाबाद और सानंद बने है. वह इंदौर और देपालपुर की स्वच्छता जोड़ी दूसरे नंबर पर रही है.
इसी तरह इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सुपर लीग में शामिल किया गया था, जिसमें नवी मुंबई, सूरत, विजयवाड़ा सहित 28 प्रमुख शहर थे. इसमें नवी मुंबई देश की सबसे स्वच्छ शहर बन गया है और इंदौर से नंबर वन का ताज छीन लिया है. अब देश की स्वच्छता में आइडियल सिटी नवी मुंबई हो गई है. इसके साथ ही सूरत दूसरे नंबर पर रहा, लेकिन इंदौर का नंबर नहीं लगा है.
बताया जा रहा है कि स्वच्छता में इंदौर के पिछड़ने का कारण नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की सोच में आ गया है कि हमारे अलावा कौन? इसी भ्रम में इंदौर नंबर वन की कुर्सी गंवा बैठा. इससे बढ़कर जो बात चर्चा में सामने आ रही है वह यह है कि नगर निगम के अधिकारियों एवं महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने एनजीओ के भरोसे सब काम छोड़ दिया. एनजीओ दो-दो लाख रुपए तक का वेतन लेकर चांदी काटते रहे और इंदौर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई. निगम आयुक्त सहित अधिकारियों ने एनजीओ के काम की मॉनिटरिंग हो नहीं की. इसके उलट सीएनजी गैस निर्माण, सेमीग्रेशन, ग्रीन वेस्ट, लीटर बिन, दुकानों पर डस्टबिन लगाने और कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई सब बंद हो गई. उपरोक्त व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देने से इंदौर के लिए नुकसान दायक साबित सिद्ध हुआ.
शहर में स्वच्छता प्राथमिकता नहीं रही – डॉ. जाखेटिया
शहर में स्वच्छता अब प्राथमिकता नहीं रही और एक भ्रम पाल लिया था कि हम ही नंबर वन रहेंगे. वह भ्रम टूट गया. शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई, जिसका परिणाम है कि स्वच्छता में हमारी बादशाहत चली गई. शहर में कचरे ढेर नजर आने लगे, रिसाइकल भी नहीं के बराबर हो रहा है. देश में स्वच्छता में प्रथम पीएचडी करने वाले जितेंद्र जाखेटिया ने बताया कि कचरा संग्रहण, सेमीग्रेशन, डंपिंग और सीएनजी गैस निर्माण से हम श्रेष्ठ बने थे. अब हम उसमें पिछड़ गए, उसका परिणाम है कि सुपर लीग में बाहर हो गए. देश की स्वच्छता आइडियल सिटी नवी मुंबई हो गई. इसी तरह स्वच्छता जोड़ी में भी दूसरे नंबर पर रहा है. हम नंबर वन कहां है? क्योंकि शहर में बैकलेन से लेकर लाइटरबिन तक कचरे से भरे पड़े रहते है. पहले समय पर सब होता था, लेकिन अब कचरा गाड़ी आने का समय निश्चित नहीं रह गया है. मतलब साफ है कि हमारी प्राथमिकता स्वच्छता नहीं रह गई.
स्वच्छता का ताज खोने के कारण है
– एनजीओ पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ,
– कचरा गाड़ियों का टाइम टेबल बिगड़ा, समय पर नहीं पहुंच रही
– सड़क किनारे के लीटर बिन भरे और खराब होने पर नहीं बदले गए
– बेकलेन का कचरा उठाना बंद, बैकलेन भरी पड़ी नजर आने लगी
– ग्रीन बेस्ट बगीचों में ही पड़ा रहा, सूखा-गीला कचरा उठ ही नहीं रहा
– मुख्य सड़कों को छोड़कर बाकी कॉलोनियों की सड़कों पर कचरे के ढेर नजर आने लगे
– गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई बंद हो गई
– सीएनडी वेस्ट शहर में चारों ओर फैला नजर आने लगा
– शहर की जनता का फिडबैक भी स्वच्छता के पक्ष में नहीं रहा.
